Gold Rate Today: आज का सोना-चांदी का भाव 22 अक्टूबर 2024

Gold Rate Today: त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 21 अक्टूबर 2024 को सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल आया है। सोने की कीमत में 220 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में 1500 रुपये का इजाफा हुआ है। वर्तमान में सोने की कीमत 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है, वहीं चांदी का भाव 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

अलग-अलग शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

18 कैरेट सोने का आज का भाव:

  • दिल्ली: ₹59,850/10 ग्राम
  • मुंबई और कोलकाता: ₹59,730/10 ग्राम
  • भोपाल और इंदौर: ₹59,770/10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹59,730/10 ग्राम

22 कैरेट सोने का आज का भाव:

  • भोपाल और इंदौर: ₹73,050/10 ग्राम
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹73,150/10 ग्राम
  • मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल: ₹73,000/10 ग्राम

24 कैरेट सोने का आज का भाव:

  • भोपाल और इंदौर: ₹79,690/10 ग्राम
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹79,790/10 ग्राम
  • मुंबई, बैंगलुरू, केरल: ₹79,640/10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹79,640/10 ग्राम

सोमवार का ताजा चांदी का भाव:

  • दिल्ली, जयपुर, मुंबई, कोलकाता: ₹1,01,000/किलोग्राम
  • चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद: ₹1,07,000/किलोग्राम

सोना खरीदने से पहले जानें ये बातें:

  1. शुद्धता की पहचान: भारतीय मानक संगठन (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क दिया जाता है।
  2. कैरेट की शुद्धता: 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है जबकि 22 कैरेट सोने की शुद्धता 91% होती है।
  3. सोने पर अंकन: 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 22 कैरेट पर 916 अंकित होता है।
  4. मिलावट: 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु मिलाई जाती हैं, जैसे तांबा, चांदी, या जिंक, जिससे जेवर बनाए जाते हैं।
  5. 24 कैरेट सोने के आभूषण: 24 कैरेट सोना पूर्ण रूप से शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर आभूषण 18, 20 या 22 कैरेट के होते हैं।

नोट: उपरोक्त दरों में GST, TCS, और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने स्थानीय ज्वैलर्स से संपर्क करें।

Leave a Comment